राज्य सभा सचिवालय

 

भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचन की लोक सूचना

_______

 

भारत के असाधारण राजपत्र भाग II खंड 3(III) दिनांक 9 जुलाई, 2007 में प्रकाशनार्थ

भारत के उपराष्ट्रपति पद को भरने के लिए निर्वाचन करने के लिए, निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रपतीय और उपराष्ट्रपतीय निर्वाचन अधिनियम, 1952 की धारा 4 की उपधारा (1) के अधीन अधिसूचना निकाल दी गई है, अत: मैं, डा. योगेन्द्र नारायण, इस निर्वाचन के लिए रिटर्निंग आफीसर एतद्द्वारा सूचना देता हूं कि:-

     

 (i)      अभ्यर्थी या उसके प्रस्थापकों या समर्थकों में से किसी एक द्वारा नामनिर्देशन-पत्र निम्न हस्ताक्षरकर्त्ता को कमरा नं. 29, भू-तल, संसद भवन, नई दिल्ली में उसके कार्यालय में या यदि वह अपरिवर्जनीय रूप से अनुपस्थित हो, तो सहायक रिटर्निंग आफिसर, श्री एन.सी.जोशी, अपर सचिव/श्री रवि कान्त चोपड़ा, संयुक्त सचिव तथा वित्तीय सलाहकार, राज्य सभा सचिवालय को उक्त कार्यालय में 23 जुलाई, 2007 के अनुपरान्त (लोक अवकाश-दिन से भिन्न) किसी दिन पूर्वाह्न 11 बजे और अपराह्न 3 बजे के बीच परिदत्त किए जा सकेंगे;

(ii)        हर एक नामनिर्देशन-पत्र के साथ उस संसदीय निर्वाचन-क्षेत्र की निर्वाचक नामावली में अभ्यर्थी से सम्बद्ध प्रविष्टि की एक प्रमाणित प्रति लगाई जाएगी जिसमें अभ्यर्थी निर्वाचक के रूप में रजिस्ट्रीकृत है;

(iii) हर अभ्यर्थी केवल पन्द्रह हजार रुपए की राशि जमा करेगा या जमा करवायेगा। यह रकम नामनिर्देशन-पत्र प्रस्तुत करते समय रिटर्निंग आफिसर के पास नकद जमा की जा सकेगी या भारतीय रिजर्व बैंक या किसी सरकारी खजाने में इससे पहले जमा की जा सकेगी और पश्चातकथित दशा में ऐसी रसीद का, जिसमें यह दर्शित किया गया हो कि उक्त राशि जमा कर दी गई है, नामनिर्देशन-पत्र के साथ लगाया जाना आवश्यक होगा;

(iv) नामनिर्देशन-पत्रों के प्ररूप पूर्वोक्त कार्यालय से पूर्वोक्त समय पर प्राप्त किए जा सकेगें;

(v) अधिनियम की धारा 5ख की उपधारा (4) के अधीन नामंजूर किए गए नामनिर्देशन-पत्रों से भिन्न नामनिर्देशन-पत्रों की संवीक्षा उपरोक्त कार्यालय, कमरा नं. 29,  भू-तल, संसद् भवन, नई दिल्ली में 24 जुलाई, 2007 को पूर्वाह्न 11.00 बजे की जाएगी;

(vi) अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना अभ्यर्थी, या उसके प्रस्थापकों या समर्थकों में से किसी एक द्वारा जो अभ्यर्थी द्वारा लिखित रूप से इस निमित प्राधिकृत किया गया हो, निम्न हस्ताक्षरकर्त्ता को, उपरोक्त पैरा (i) में विनिर्दिष्ट स्थान में 26 जुलाई, 2007 को अपराह्न तीन बजे से पहले परिदत्त की जा सकेगी;

(vii) निर्वाचन लड़े जाने की दशा में मतदान, इन नियमों के अधीन नियत किए गए मतदान के स्थान में शुक्रवार, 10 अगस्त, 2007 को पूर्वाह्न 10.00 बजे से अपराह्न 5.00 बजे के बीच होगा।

 

 

नई दिल्ली;

 

योगेन्द्र नारायण

महासचिव, राज्य सभा और

उपराष्ट्रपतीय निर्वाचन 2007 के लिए रिटर्निंग आफीसर

 

9 जुलाई, 2007